विकासनगर, मई 18 -- भारत लोक शिक्षा परिषद, एकल अभियान के तहत संच साहिया के अंतर्गत आने वाले केन्द्रों का रविवार को वार्षिक कार्यक्रम अमर मार्केट साहिया में आयोजित किया गया। इसमें 30 एकल विद्यालयों के बच्चों ने जौनसारी, गढ़वाली, हिमाचली व देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बच्चों को जैविक खेती करने पर जोर देते हुए इसके टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पर्श हिमालय विश्व विद्यालय देहरादून की उपाध्यक्ष विदुशी निशंक ने बताया कि देश में एकल अभियान द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षा के साथ ही संस्कार, संस्कृति, स्थानीय खान पान, भेष-भूषा का समावेश है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों को आगे बढ़ने का भी मौका मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमर सिंह चौहान ने कहा कि जौनसार बावर जनजातीय क्षेत्र में संचालित एकल विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.