लोहरदगा, मई 29 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संसाधन केंद्र में सिनी और जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त पहल पर हम हिन्दुस्तानी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत बुधवार को हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हिंदुस्तानी होने की पहचान, जिम्मेदारियों और गौरव का बोध कराना था। वही कार्यशाला का संचालन सुप्रसिद्ध फिल्ममेकर, लेखिका और शिक्षिका समीना मिश्रा द्वारा किया गया। जिस पर समीना मिश्रा द्वारा बनाए गये प्रेरणादायक पॉडकास्ट और बाल-केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भारतीयता के विभिन्न आयामों से परिचित कराया गया। उन्होंने बच्चे बच्चियों को बताया कि हम हिन्दुस्तानी हैं। हमारी पहचान क्या है। हमारी आज़ादी के मायने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच...