नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर का शैक्षिक भ्रमण किया। यहां विशाल खगोलीय यंत्रों, उनकी संरचना को देखा। शिक्षकों ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। बच्चों ने उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे। आवश्यक बिंदु नोट किए और स्मृति के रूप में चित्र भी लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...