गया, सितम्बर 24 -- जिले के बाराचट्टी प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय में सेवा पर्व के अवसर पर पौधरोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण और इसके आसपास करीब दौ सौ पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण ने शपथ ली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वन विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वन विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक है। सभी से पौधों के संरक्षण में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.