संवाददाता, फरवरी 22 -- कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में बच्चों की लापरवाही एक महिला की जान पर भारी पड़ गई। ढाढ़ा खुर्द के बेलवनिया मोहल्ले में स्टील के गिलास में पटाखा फोड़ने से गिलास का टुकड़ा पास में बैठी महिला के गले में धंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पटाखा फोड़ने वाले दो बच्चों के परिजनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ढाढ़ा खुर्द के बेलवनिया मोहल्ला की रहने वाली दीनानाथ की पत्नी कलावती देवी शनिवार की देर शाम अपने दरवाजे पर बैठी थीं। बगल में दो बच्चे एक स्टील के गिलास में पटाखा जला रहे थे। स्टील का गिलास फट गया और उसका एक टुकड़ा कलावती के गले में धंस गया। परिजन एंबुलेंस से महिला को देवतहां सुकरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां डाक्टरों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.