सिद्धार्थ, दिसम्बर 24 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत नेपाल के कोइलाबास व तुलसीपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने नेपाल के मनोरम पहाड़ों, प्राकृतिक दृश्यों व झूला पुल का भरपूर आनंद लिया। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने छात्रों को क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, प्राकृतिक संसाधनों एवं सीमा क्षेत्र की सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। झूला पुल पार करते समय बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, दीनदयाल, शिक्षक राकेश राज, पवन चौरसिया, राकेश नायक, मनमोहन, शशि कुमार यादव, राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.