नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- न्यूजीलैंड की एक अदालत ने अपने ही दो बच्चों की हत्या करने की आरोपी महिला को दोषी करार दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला 6 और आठ साल के दो बच्चों को सूटकेस में बंद करके विदेश चली गई थी। घटना के चार साल बाद एक स्टोर में पड़ा सूटकेस जब खोला गया तो बच्चों के कंकाल मिले। जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड की महिला 2018 में साउथ कोरिया चली गई थी और अपना नाम बदलकर रह रही थी। नवंबर 2022 में आरोपी महिला को साउथ कोरिया से प्रत्यर्पित कर दिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक न्यूजीलैंड की नागरिक ली का कारनामा सुनकर कोर्ट में सुनवाई करने वाले जजों के भी आंख में आंसू आ गए। आरोपी महिला के पति की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों बच्चो की जिम्मेदारी ली पर ही थी। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसने दोनों बच्चों को जहर देकर सूटकेस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.