गढ़वा, अक्टूबर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मोटरयान निरीक्षक मनीष कुमार ने विभिन्न स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की जांच की। मोटरयान निरीक्षक ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, एनपीएस पब्लिक स्कूल और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बसों की जांच की। उन्होंने बसों की वर्तमान स्थिति और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान करना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उसके तहत वाहनों का पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, बीमा, मेडिकल किट, फायर इंस्टींग्विशर एवं चालक की योग्यता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे सभी वाहन जो व्यावसायिक प्रयोजन में उपयोग हो रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से परमिट प्राप्त करना होगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.