रुडकी, मार्च 27 -- दल्लावाला खानपुर स्थित रानी धर्म कुंवर राजकीय डिग्री कॉलेज में ईडीआईआई अहमदाबाद की तरफ से एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट प्रोग्राम के तहत गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में ईडीआईआई के विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं को छोटे-छोटे रोजगार करने की सीख दी। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य ने की। देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी डॉ. रेणु देवी ने बताया कि बहुत सारे ऐसे स्वरोजगार हैं, जिन्हें अपने घर में रहते हुए भी किया जा सकता है। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन त्रिलोक नारायण ने बच्चों को साबुन बनाने में लगने वाली चीजों के बारे में विस्तार से समझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.