संभल, फरवरी 8 -- थाना बनियाठेर में शनिवार को कंचन सिंह महाविद्यालय नरौली के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक पूजा नागर ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर ठगी के अधिकांश मामले मोबाइल के माध्यम से ही हो रहे हैं। इसलिए अनजान कॉल, लिंक और फालतू संदेशों को नजरअंदाज करना चाहिए। उप निरीक्षक ने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और किताबों से ज्ञान अर्जित करें। गलत मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बैंक खाता खाली होने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके साथ ही थाने के रजिस्टर, कार्यालय और कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी गई। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.