लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ। अलीगंज के पलटन छावनी स्थित बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को करियर प्रमोशन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान के बायो टेक्नोलॉजिस्ट प्रो.पंकज गोयल ने बच्चों को रोजगार परक पाठ्यक्रम और प्रतियोगिता परीक्षाओं व अलग-अलग क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी। बच्चों को वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डॉक्टर बनने के लिये तैयारी के टिप्स दिये। विदेश में जाकर उच्च शिक्षा पाने के अवसर भी बताए। कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा समेत सभी शाखाओं की प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.