मथुरा, जनवरी 12 -- छाता के गांव पसोली में रविवार रात बच्चों के विवाद में बड़ों के आने से हिंसक संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भिजवाकर मामले की जांच कर रही है। रविवार रात करीब नौ बजे नरेश और गिर्राज पक्ष के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। इसमें दोनों पक्षों के बड़े आमने-सामने आ गए और विवाद उग्र हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और धारदार हथियार चलाए गए। इसमें भोजराज बेहोश होकर गिर पड़े। इससे अफरातफरी मच गयी। परिजन उन्हें आनन-फानन में केडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.