रुडकी, फरवरी 4 -- बच्चों को स्कूल से वापस लेकर गाड़ी से घर लेकर लौट रहे रामलीला कमेटी के पूर्व चेयरमैन की गाड़ी में एक डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि गाड़ी में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। बुधवार को लक्सर कस्बे के गोवर्धनपुर रोड मोहल्ला निवासी विशाल चौधरी उर्फ डब्बू रामलीला कमेटी के पूर्व चेयरमैन गोवर्धनपुर रोड में स्थित एक स्कूल से अपने बच्चों को कार से घर वापस लेकर आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच पीछे से मिट्टी के डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर उनकी कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने डंपर को रोका। इस बीच उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.