मऊ, मार्च 25 -- मऊ। डायट सभागार में सोमवार को जनपद स्तरीय 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यशाला एवं उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रीडिंग किट, बैग, कापी एवं मिष्ठान देकर पुरस्कृत किया गया। नोडल डायट प्रवक्ता डॉक्टर संदीप राय ने कहा कि हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियादी शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के साथ-साथ पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए अभिभावकों को जागरूक करना है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बच्चों को घर के आंगन की तरह खेलने का अवसर प्रदान कर सकें। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमित कुमार श्रीवास्तव ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए आवाहन किया कि जनपद मऊ के विद्यालय निपुणता प्राप्त करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों को अपनी विशेष भागीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.