बरेली, मार्च 16 -- रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अमित सिंह और शिक्षिका एडवोकेट प्रीति वर्मा ने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज इन इंडिया नाम से पुस्तक लिखी है। चेरियन पब्लिकेशन, नई दिल्ली से प्रकाशित किताब में बच्चों के शारीरिक और मानसिक यौन शोषण पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह पुस्तक बाल यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने का काम कर रही है। डॉ. अमित कहते हैं, बच्चों के यौन शोषण के विषय पर बने प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंस एक्ट 2012 पर यह एक महत्वपूर्ण किताब है। पॉक्सो एक कानून है, जो बच्चों के ख़िलाफ़ यौन अपराधों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए बनाया गया था। यह सुनिश्चित करता है कि अपराधियों को दंड मिले और पीड़ितों को देखभाल और सहायता प्रदान की जाए। हालांकि, अपनी प्रगतिशील प्रकृति के बावजूद, पॉक्सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.