बिजनौर, मई 9 -- जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व सैनिक केशव सिंह एवं यशपाल सिंह द्वारा बिजनौर पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल तथा सेंट मैरी स्कूल बिजनौर में जाकर सामूहिक रूप से बच्चों को मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी । गुरुवार को पूर्व सैनिक केशव सिंह ने बताया कि डेमो देते हुए बच्चों को सायरन ध्वनि के पश्चात बचाव के उपाय, ब्लैक आउट होने की स्थिति में सभी लाइट बन्द करने, कोई दुर्घटना होने पर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और शीघ्र ही नजदीक अस्पताल पहुंचाया जाने के बारे में डेमो देकर विस्तृत जानकारी दी । उपस्थित छात्र छात्राओं ने बड़े ही तन्मयता से सारी बातों को समझा । काफी छात्र छात्राओं ने अपने अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जिनका कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने उत्तर दिया ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.