गंगापार, फरवरी 4 -- बीआरसी मऊआइमा में आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा विभाग के शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ दो फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी बिमलेश त्रिपाठी ने किया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता एआरपी ज्ञानेन्दु सिंह, सुधा शुक्ला, रमेश मिश्रा, राजेश कुमार तथा विशेषज्ञ डॉ. शरद कुमार मिश्र ने नोडल शिक्षकों को आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों की पहचान, सर्वे, संवाद तथा विषयवार शिक्षण योजना पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अमृता सिंह, चिंतामणि त्रिपाठी, बृजेन्द्र सिंह, सचिन सिंह, मो. शफी, यासिर इकबाल, पूनम, रंजना, कामिनी गौड़ आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.