एटा, सितम्बर 26 -- शहर के बच्चों का स्वस्थ मनोरंजन कराने के लिए नगर पालिका ने एक विशेष चिल्ड्रन पार्क बनाने की योजना तैयार की है। यह पार्क कलक्ट्रेट परिसर एरिया में विकसित किया जाएगा। यह पहल न केवल बच्चों को खेलने का सुरक्षित और आकर्षक स्थान प्रदान करेगी, बल्कि कलक्ट्रेट परिसर की सुंदरता को भी बढ़ाएगी। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि चिल्ड्रंस पार्क के निर्माण पर कुल 23 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के साथ बच्चों के लिए एक आकर्षक केंद्र बनाया जाएगा। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इनमें मुख्य रूप से कई प्रकार के झूले और फिलने के लिए स्लाइडें शामिल होंगी, जिससे कि बच्चे खुलकर खेल सकें। उन्होंने बताया यह पार्क बच्चों को शारीरिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.