औरैया, दिसम्बर 7 -- परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब हर गुरुवार अतिरिक्त पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक चलने वाली इस व्यवस्था के तहत छात्रों को मध्यान्ह भोजन के साथ ऊर्जा वर्धक आहार दिया जाएगा। जिसमें चिक्की, गुड़-तिल-मूंगफली की गजक, बाजरे व रामदाना के लड्डू शामिल रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए विद्यालयों में सुचारू वितरण सुनिश्चित करने को कहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजना के फ्लैक्सी फंड से विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले बच्चों को यह सामग्री बांटी जाएगी। यदि किसी गुरुवार को विद्यालय में अवकाश हुआ तो वितरण अगले कार्य दिवस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.