चाईबासा, फरवरी 4 -- मझगांव, संवाददाता। कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय उलिहातु में दो कमरों का भवन निर्माण कार्य का विधायक निरल पूर्ति ने शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि विद्यालय में कमरा और चहारदीवारी निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। इसको देखते हुए प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है, इसलिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। विधायक ने कहा कि बच्चों को मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई के बाद छुड़वाए नहीं, उन्हें मेडिकल, इंजीनियर, जेपीएससी, कर्मचारी चयन आयोग जैसे प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। झारखंड सरकार प्रतिभावान छात्रों के लिए रांची में नि:शुल्क म...