कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। जयवंत डायसिस फाउंडेशन ने बर्रा आठ स्थित एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था में गरीब बच्चों के बीच स्टेशनरी का सामान स्कूल बैग तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष नवीन सैमुअल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच इस आयोजन का मकसद उनके बीच खुशी बांटना है। एडॉप्ट फाउंडेशन संस्था के सचिव मनोज मैकार्टिस ने कहा कि बच्चों की उत्सुकता देखकर दिल को सुकून मिलता है। इस अवसर पर संस्था के कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार, अध्यक्ष मरियम मैकार्टिस, वायलेट मैसी, सुनीता विलियम, विजेता सैमुएल, अंजलि लाल, एलीस लाल, गौरव, अनुग्रह गाडसन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...