कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- कड़ा ब्लॉक के गनपा गांव निवासी समाजसेवी रूपेश त्रिपाठी ने अपना जन्मदिन इस बार कुछ अलग और प्रेरणादायक तरीके से मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने दिखाया कि उत्सव तभी सार्थक है जब उसमें समाज की सबसे कमजोर कड़ी की भागीदारी हो। जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी रूपेश त्रिपाठी ने गुरुवार को सबसे पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ठंड व शीत लहर से बचाव हेतु 151 नन्हे-मुन्ने बच्चों को गर्म स्वेटर और जैकेट वितरित किए। बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्होंने अपने खास दिन को उनकी खुशियों के साथ जोड़ा। अचानक मिले उपहार और स्नेह ने बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता की चमक बिखेर दी। इसके बाद समाजसेवी मंझनपुर स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे जहां पे रह रही 40 असहाय वृद्ध महिलाओं और बुजुर्गों को शॉल और कंबल भेंट कर उनका आशीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.