अमरोहा, जनवरी 11 -- नगर के रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। शिविर में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन दिवस पर अमरोहा से आए प्रशिक्षक अमन कुमार ने छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों में जीवन निर्वहन और तंबू निर्माण की बारीकियां सिखाईं। प्रतियोगिता में जिनिया, गांधी और डायर वुल्फ टोलियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, लक्ष्मीबाई, सूरजमुखी व अब्दुल कलाम टोली दूसरे और गुलहर, सुभाष व सेवा पथ टोली तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में टीम भावना और सेवा का विकास होता है। प्रबंधक सुशील चंद सक्सेना ने बताया कि स्काउट गाइड प्रकृति के रक्षक होते हैं। प्रधानाचार्य निशां...