हरदोई, जनवरी 21 -- हरपालपुर। सड़क पार कर रहे दो बच्चों को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। हादसे में दोनों बच्चों सहित दुकान के पास खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्योतिपुरवा मोड़ के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क पार कर रहे कस्बा निवासी सचिन के 10 वर्षीय पुत्र केशव और 5 वर्षीय पुत्री नैना को बचाने के प्रयास में हरपालपुर कस्बे की ओर से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास की दुकान में घुस गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बच्चों के साथ दुकान के पास खड़े भानापुर गांव निवासी इरशाद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दुकान में रखा मिठाई का काउंटर और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। ...