महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निर्धारित तिथियों में फल व दूध के साथ सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन नहीं दिए जाने पर बीएसए रिद्धी पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही दूध,फल व सप्लीमेंट्री नहीं देने पर 28 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया है। साथ ही बच्चों को वितरण नहीं किए जाने पर जवाब भी मांगा है। इसके बाद बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के तहत दोपहर को विद्यालय पर पका पकाया भौष्टिक भोजन दिए जाने का प्रावधान है। भोजन के लिए सरकार ने कन्वर्जन कास्ट का प्रावधान किया है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के प्रति बच्चे...