कौशाम्बी, मई 8 -- बीआरसी मंझनपुर के टेनशाह आलमाबाद गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का सपोर्टिव सुपरविजन करने के लिए गुरुवार को डायट मेंटर कौशलेंद्र मिश्र पहुंचे। विद्यालय में बच्चों का कम नामांकन और उपस्थिति देख उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। जनसम्पर्क के दौरान डायट मेंटर ने लोगों से शिक्षा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को स्कूलों में नामांकन और नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने और उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित किया कि सभी बच्चों को शिक्षा तक समान रूप से पहुंच हो, खासकर उन बच्चों को जो गरीबी या अन्य कारणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.