गिरडीह, अक्टूबर 13 -- तिसरी। तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवव्रत द्वारा तिसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। वहीं गम्हरियाटांड़ स्थित पोलियो बूथ पर तिसरी के मुखिया किशोरी साव ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान तिसरी अस्पताल सहित प्रखंड 15 पंचायतों के सैकड़ों केंद्रों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पुलिया की खुराक पिलाई गई। चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार पल्स पोलियों अभियान के पहले दिन रविवार को कुल 18 हजार 256 बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई गई। डॉ देवव्रत ने बताया कि पोलियो अभियान के तहत तिसरी प्रखंड में 22189 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे सफल बनाने के लिए प्रखंड...