कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज अभिभावक- शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया में आयोजित विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ऋतुराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पढ़ाई के लिए पूरा अवसर दें, क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "चाहे कोई भी क्षेत्र हो, हर जगह शिक्षा की आवश्यकता होती है। शिक्षा ही व्यक्ति की दिशा और दशा तय करती है।" उपायुक्त ने आगे कहा कि आगामी वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर परि...