लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेगा एमएसएमई आउटरीच कैप का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएम युवा योजना के तहत तमाम युवाओं को लाख-दो लाख से लेकर करोड़ तक ऋण के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अभिभावकों से बच्चों पर अंकतालिका का बोझ न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को नौकरी देना वाला बनाना है, नौकरी मांगने वाला नहीं। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर अपने कार्य के प्रति समर्पित होने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी माह में शुरू की गयी सीएम युवा योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीएम युवा योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.