सहारनपुर, मार्च 10 -- गंगोह श्री रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 के भैया बहिनो का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। नित्या, तानिया, वंशिका, प्रियांशी, दिव्यांशी ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विद्यालय की प्रबन्धन समिति से उपाध्यक्ष राकेश तायल, उप प्रबंधक रमेश चंद गर्ग व कोषाध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग ने भैया बहिनो को अपना शुभाशीष दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य विश्वास कुमार शर्मा ने बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.