पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को भारत के संविधान के निर्माण के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने संविधान निर्माण की पूरी प्रक्रिया को एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संविधान के प्रति निष्ठावान बनाना तथा संविधान के महत्व को समझाना था। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत शर्मा तथा मनोज कुमार झा ने तैयार किया और प्रस्तुति के लिए बच्चों को तैयार किया। प्राचार्य मनोहर पांडेय ने कहा कि हमें अपने संविधान के बारे में अधिक समझ विकसित करने की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे बच्चों में संविधान की अधिक समझ विकसित होगी। जिससे अच्छे नागरिक बन सकेंगे। विद्यालय के शैक्षिक निदेशक शंकर...