आगरा, फरवरी 2 -- बच्चों को संतों, शास्त्रों और संघ का संग दीजिए। दुर्गुणों से बचाइए। बर्थडे और एनिवर्सरी पर पांच घरों में रामायण दीजिए। भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू संस्कृति के संरक्षण का प्रयास कीजिए। यह विचार संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने सोमवार को गंगे गौरी पार्क, बल्केश्वर में बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट करने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करता है। इसलिए संघ से जुड़िए। अपने बच्चों को जोड़िए। पार्षद हरिओम बाबा और विश्वेंद्र सिंह चौहान ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अध्यक्ष अनुज गोयल, अशोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. पारुल महाजन, राज बहादुर सिंह राज, महेश ग्वाला, सत्यश्रवा और आशा अग्रवाल, अध्यक्ष निखिल गोयल, महामंत्री स्पर्श जैन, निश्चल गोय...