चतरा, दिसम्बर 7 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के तत्वाधान में हंटरगंज के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय में बाल दिवस पर जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का आयोजन हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों को बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ बाल संरक्षण को लेकर चर्चा किया गया। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय पीएलबी कुमार विवेक रंजन और सरयु यादव ने उपस्थित बच्चों को बाल संरक्षण, शिक्षा के अधिकार सहित अन्य कई बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया। वही बच्चों को सरकारी सुव...