मोतिहारी, दिसम्बर 24 -- पताही। पताही प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बुधवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों का लगाव पढ़ाई के प्रति कैसे बढ़ाया जाय उस पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों को घर में भी पढ़ाई का माहौल देने के लिए घर के किसी कोने में एकांत स्थान देने तथा परिवार के लोगों को भी शैक्षणिक माहौल तैयार करने में योगदान देने की बात कही गई। साथ ही ड्रेस में व समय से बच्चों को विद्यालय भेजने की बात कही गई। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय का हरेक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा है और सबको समान शिक्षा का अधिकार है। मौके पर सभी विद्यालयों में दर्जनों की संख्या में अभिभावक पहुंचे और गोष्ठी में अपनी बातों को भी रखा। बच्चों की रुचि व सीखने की गति पर संगोष्ठी में अभिभावकों से हुई चर्चा : मधुबन,निसं। 'हरेक बच्चा श्रेष्ठ ब...