बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम जनपद के सात ब्लॉकों (फाइलेरिया कार्यक्रम के कारण ब्लॉक नरैनी को छोड़कर) पर आयोजित कराया जा रहा है। इसमे 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जा रही है। जनपद को कुल सात लाख 38 हजार 200 बच्चों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए टीमें घर-घर जा रही हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विजेंद्र सिंह ने किया। बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए दवा खिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में केएसीनाईटी ग्रुप के संस्थापक चेयमैन अरुण कुमार निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.