लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सुपोषण प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। पांच वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से दूर करने, किशोरी, गर्भवती व धात्री महिलाओं की पोषण सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग और अदाणी समूह के बीच शुक्रवार को सुपोषण प्रोजेक्ट चलाने के लिए एमओयू किया गया। सोनभद्र जिले में यह सुपोषण प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य के विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में यह एमओयू किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं में पोषण सुरक्षा को सशक्त बनाया जाएगा। परियोजना विभागीय व्यवस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर तकनीकी एवं क्रियान्वयन ...