गंगापार, जनवरी 13 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़ में मंगलवार से इंटर हाउस एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025-26 का तीन दिवसीय आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी की ओर से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात फीता काटकर वार्षिक खेलकूद का उद्घाटन किया गया। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारा एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो भविष्य में उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होता है। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेन्द्र पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र और प्रदेश के कई खिलाड़ी र...