विकासनगर, फरवरी 23 -- दुर्गा शिक्षा निकेतन पब्लिक स्कूल सेलाकुई का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सफलता हासिल करने के लिए छात्र-छात्राओं को ईमानदारी और लगन के साथ मेहनत करने की सलाह दी। समारोह में गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी लोकगीतों और लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ ही हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा की धूम रही। विधायक ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं दिया जाना चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही प्रतिस्पर्धा की होड़ में खुद को साबित करने के लिए बच्चों को अभी से तैयार करना होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। जिसके बाद गढ़वाली जागर ने दर्शकों का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.