सीवान, फरवरी 10 -- सीवान। शिक्षा जब पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर अनुभव, संवाद और व्यवहारिक सीख से जुड़ती है, तब विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। इसी उद्देश्य से संचालित ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यह बातें दरौंदा प्रखंड के धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कही। सोमवार को इस कार्यक्रम के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर कोटवा, हसनपुरा के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, अनुशासन प्रणाली एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का अवलोकन किया। डॉ. जितेश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण की भावना विकसित क...