रांची, दिसम्बर 5 -- रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को प्री-नर्सरी से तृतीय कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रेड डे, ग्रीन वेजिटेबल डे, येलो डे एवं ब्लू डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने थीम आधारित कविता, संवाद, सजावट और स्किट प्रस्तुत किए, साथ ही जीव-जगत के विभिन्न प्राणियों की अनुकृति भी दर्शाई। प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रम और पुस्तकीय ज्ञान से इतर व्यवहारिक शिक्षा देना आवश्यक है। बच्चे देखकर अधिक सीखते हैं और वर्तमान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी इसी पर बल देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...