शामली, अप्रैल 2 -- बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। वहीं, मारपीट की वीडियो वायरल हो गई है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा उनमें मारपीट हो गई। मारपीट के चलते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। मारपीट में शोयब नामक युवक घायल अवस्था में कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया है। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। एक घायल कोतवाली आया था, जिसका मेडिकल कराया गया है। तहरीर आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.