गंगापार, जनवरी 27 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के माधोपुर सधनगंज गांव में मंगलवार सुबह दो वर्षीय मासूम बालक को पड़ोसी ने मुंह दबा कर दबोच लिया और घर के अंदर सिरिंज से कई वार किया। मासूम के चीखने पर घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मासूम बच्चे को गंभीर हालत में बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ सोरांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया है। सोरांव थाना क्षेत्र के माधोपुर सधनगंज गांव निवासी। संतोष कुमार प्रजापति का दो वर्षीय बेटा श्रेयांश घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी का बेटा मौके पर पहुंच गया और दोनों मिलकर खेलने लगे। इस दौरान दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। श्रेयांश ने पड़ोसी के बच्चे को छोटा कंकड़ उठा कर मार दिया। इ...