बाराबंकी, मार्च 21 -- दरियाबाद। थाना व कस्बा दरियाबाद के वार्ड चौधरियान पूर्वी में गुरुवार को खेल-खेल में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने महिला सभासद को पीट दिया। परिनजों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में सभासद को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पंचायत दरियाबाद के वार्ड चौधरियान पूर्वी की महिला सभासद अनीमुल ने कोतवाली दरियाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे के करीब उसके घर के बच्चे पड़ोसी तौकीर के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चे ने शिकायत की तो मौके पर तौकीर की पत्नी, तौफीक की पत्नी, मुशीर की लड़की व ग्वाल की बेटी अफसरी ने मिलकर डंडे से उसको पीटकर लहुलुहान कर दिया। वार्ड के अन्य लोगों के आ जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.