बुलंदशहर, जनवरी 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि 22 जनवरी 2026 को उनका लड़का दोपहर लगभग 12:30 बजे स्कूल से वापस आ रहा था। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उसके पुत्र को गाली दी और मारपीट की। मामले की शिकायत करने जब आरोपी के घर गया तो उसकी पत्नी, पुत्र, पुत्री, बहन व बहनोई ने उसके साथ मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर वह दहशत के चलते अपने घर में आकर घुस गया, तो आरोपी भी पीछे-पीछे घर में घुस और मां, पत्नी व पुत्री के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच आरोपी के लड़के ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर पर मोहल्ले के काफी लोग आ गये तो सभी लोग जान से मारने की ...