सासाराम, अप्रैल 27 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। सरजू बिगहा गांव में बच्चों के बीच विवाद में दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर देसी कट्टा लहराने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति कट्टे के साथ मड़ई में छुप गया। पुलिस ने मड़ई की जांच कर उसे देसी कट्टे के साथ दबोच लिया। वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को लाठी के साथ दबोचा गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सरजू बिगहा गांव निवासी कामता सिंह व काशी रजवार के पुत्र में खेल-खेल में विवाद हो गया था। तब काशी रजवार के पुत्र ने अपने दोस्त के साथ कामता सिंह के पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। पुत्र को जख्मी देखकर कामता सिंह घर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.