कौशाम्बी, जनवरी 4 -- सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दंपती की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परास निवासी रामचरन ने बताया कि शनिवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर भाई फूल सिंह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपनी बीवी राजकली, बेटे कुलदीप व बेटी सुमन देवी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी फूलमती को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.