मिर्जापुर, जनवरी 4 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में रविवार की सुबह बच्चों के विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है। रैकरी गांव निवासी बबलू व जगदीश का पुत्र गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल खेल में ही बच्चों ने आपस में विवाद कर लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट होने पर बच्चे घर जाकर अपने परिजनों को बताया। बच्चों के बीच हुई मारपीट सुनकर परिजन आग बबूला हो गए और लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरु हो गई। आस-पास के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मारपीट में 45 वर्षीय बबलू उनका पुत्र 13 वर्षीय विकास घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद बबलू न...