सीवान, फरवरी 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के बड़कागांव में रविवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के यूनुस हुसैन व मोहम्मद सोहैल तथा दूसरे पक्ष के मोहम्मद एकराम आलम, नैमुद्दीन मियां, इरशाद आलम व शाहिदा खातून घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। इसमें एक पक्ष के घायल मोहम्मद सोहैल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक - दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...