शामली, नवम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के गांव आल्दी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित छः लोग घायल हो गए थे। घायलों ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है थी। थाना क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी अनुज और विनोद पड़ोसी है। दोनों पक्षों के बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्ष हाथों में लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें अनुज पक्ष से अनुज, रुचि और सनुज गंभीर रूप से घायल हो गए और विनोद पक्ष से विनोद,बसंत और मानवी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे पर आरोप प्...