लातेहार, सितम्बर 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज के सभागार में बाल विवाह प्रतिषेध कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अन्य विद्यार्थियों को अपने अपने परिवार, गांव, समाज के लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक और सतर्क बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विभिन्न नारों जैसे ज्ञान का दीपक जलाना है। बाल विवाह मिटाना है, बच्चों को पढ़ाने की लो राह , बंद करो ये बाल विवाह,मेरा बचपन मेरा अधिकार जैसे कर नारे लगाये। मौके पर प्राचार्य फादर एम. के. जोश ने अपने संदेश के दौरान कहा कि भारत में बाल विवाह की रोकथाम के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 लागू है। जिसके तहत लड़के के लिए विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़की के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। कहा कि बाल विवाह नहीं, बल्कि शिक्षा एक...